फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के CM की नजर से देखें केदारनाथ धाम LIVE

Sun, 19 Apr 2015 04:57 PM IST
केदारनाथ से लौटकर अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत बाबा केदारनाथ के दरवाजे पर हौसला मांगने के साथ ही कपाट खुलने से छह दिन पहले तक की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बर्फ से लदे पहाड़ों ने भगवान केदार का जो श्रृंगार किया है वह 15 जून तक यूं ही बना रहे। ताकि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु अलौकिक दृश्य से रूबरू हों। बाबा केदार से उनकी बस एक ही अर्जी है कि बारिश थम जाए ताकि सरकार सुगम, सुरक्षित और सुविधायुक्त चारधाम यात्रा संपन्न करा सके।

बाबा केदार को प्रसन्न करने और अंतिम रूप में पहुंची तैयारियों को निर्विघ्न पूर्ण करने के लिए मंदिर परिसर में अभी से रिकॉर्डेड वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हो गया है। कान में पड़ती मंत्रों की आवाज वहां काम में जुटे इटली मूल के जॉन फ्रैंको, जहांगीर, गुरमीत सिंह समेत सभी मजदूरों और कर्मचारियों का हौसला और कठिन लक्ष्य को भेदने की एकाग्रता बढ़ाती है।
विज्ञापन


उनके अथक प्रयास का ही नतीजा है कि मंदिर परिसर और मार्ग में जमी बर्फ अब लगभग हट चुकी है। हालांकि मंदिर के ठीक पीछे अभी काफी बर्फ जमी है। मुख्यमंत्री ने वहां काम कर रहे तमाम स्थानीय व नेपाली मजदूरों से उनकी मातृभाषा में हालचाल पूछा और हाथ मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।

इन दिनों चल रही है साफ-सफाई और रंग-रोगन

इन दिनों केदारनाथ मंदिर के मुख्य द्वार और बाहर द्वारपाल खड़े हैं जबकि मंदिर की छत आदि पर साफ-सफाई और रंग-रोगन चल रहा है। वहीं, लगातार एक हेलीकाप्टर वहां आने वालों के लिए आवश्यक वस्तुएं आदि लेकर फेरे लगा रहा है।

पैदल यात्रियों के जिस मार्ग पर बर्फ पड़ी थी, उसे लगभग साफ कर दिया गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रचार्य कर्नल अजय कोठियाल बताते हैं कि इस मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है। स्थानीय विधायक शैलारानी रावत इस बात के लिए उत्सुक हैं कि केदार की डोली के साथ वे पैदल मार्ग से आएंगी।

विधायकों को दिया न्योता
मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम आने के लिए सभी विधायकों को आमंत्रित किया है। सीएम कहना है कि मैं खुद भाजपा के विधायकों को आमंत्रित कर रहा हूं। यहां आकर देखें कि क्या काम हुआ है।

उन्होंने एसीएस राकेश शर्मा और स्थानीय विधायक को विधायकों को यहां लाने का जिम्मा सौंपा है। सीएम ने बताया कि इस बार केदारनाथ में तीन हजार यात्री रुक सकेंगे।
विज्ञापन

सिरोबगड़ में वैकल्पिक मार्ग 15 दिनों में

बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच सिरोहबगड़ में 15 दिनों में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर भूस्खलन केचलते यात्रा मार्ग अक्सर बाधित होता है।

इससे बदरी-केदार दोनों धामों के यात्री प्रभावित होते हैं। डीएम रुद्रप्रयाग राघव लंगर ने बताया कि चार किलोमीटर के इस पैच में करीब डेढ़ लेन पर काम चल रहा है। इसमें कुछ हिस्सा वन विभाग का है, लिहाजा उस पर जल्द फैसला हो जाएगा।

बुजुर्गों के बाद स्कूली बच्चों की सैर
सीएम ने केदारधाम में इस बात की जानकारी दी कि ‘हमारे बुजुर्ग हमारे तीर्थ’ योजना की सफलता के बाद स्कूली बच्चों को भी चार धाम की सैर कराई जाएगी। बताया कि इस साल जो कॉटेज तैयार किए गए हैं, भविष्य में इसकी भी ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

खुद को छप्पन का बताने लगे सीएम
पीएम मोदी के छप्पन इंच के सीने की तरह सीएम ने अपनी उम्र घटाकर 56 कर ली है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश, बर्फ और विषम परिस्थितियों में जिस तरह केदारनाथ की तस्वीर बदली है, उससे मेरी 66 की उम्र 10 साल कम होकर 56 रह गई है।

आपदा के बाद केदारनाथ की विकट परिस्थितियों के बावजूद मैंने पिछले साल से ही यात्रा शुरू करने का फैसला लिया। कहा कि मैंने तो चारधाम के विकास का पांच साल का रोडमैप तैयार किया है।

प्रसाद में चौलाई के लड्डू
मुख्यमंत्री ने बताया कि केदारनाथ धाम में इस बार प्रसाद के रूप में चौलाई के लड्डू दिए जाएंगे। इसके लिए दुकानदारों को सब्सिडी के रूप में कुछ सहयोग भी दिया जाएगा। साथ ही केदारनाथ और गुप्तकाशी में दो दुकानें आर्गेनिक उत्पादों के प्रदर्शन के लिए आवंटित की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें