फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे केक पर हुआ बवाल तो CM ने कहा 'इस्तीफा दे दूंगा'

Fri, 01 May 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्मदिन के केक पर बवाल इतना बढ़ गया कि उन्होंने इस्तीफा देने की बात कह दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केक काटने को लेकर उठे विवाद का गुरुवार को यह कहकर पटाक्षेप कर दिया कि विपक्ष प्रमाण दे तो वह सार्वजनिक जीवन से त्यागपत्र दे देंगे। उन्होंने कहा कि केक काटने की संस्कृति पर वे विश्वास नहीं करते हैं और राज्य के नक्शे को नहीं काटा गया।

प्रमाणित नहीं करने की स्थिति में विपक्ष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। हल्द्वानी में रावत स्टेडियम के शिलान्यास के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने को लेकर विवाद हो रहा है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सीएम के जन्म दिन पर केक की शक्ल में राज्य के नक्शे को काटा गया है।

उन्होंने कहा कि इसके एक भी प्रमाण विपक्ष ने अगर दे दिए तो सार्वजनिक जीवन से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि आरोप साबित न होने पर विपक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट एफएल-2 के विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन

नेपाल की हर मदद को तैयार

उनकी सरकार के समय बनी नीति में कुछ लोगों और एक सिंडीकेट को लाभ पहुंचाया जा रहा था। रावत ने कहा कि वर्ष 2007 में खनन के पट्टे हुए थे। आज पट्टे को लेकर विपक्ष हल्ला कर रहा है। उन्होंने कहा कि मलेथा में पट्टे की बात करने वाले सीबीआई या उससे बड़ी जांच करा लें, एक भी पट्टा मैंने नहीं दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य नेपाल की हर तरह से मदद की जाएगी। केंद्र सरकार ने चार अधिकारी और वाहन भेजने को कहा था, जिन्हें तत्काल भेज दिया गया। ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर रक्त जमाकर लिया गया है और हेलीकॉप्टर तैयार हैं। केंद्र सरकार के निर्देश मिलते ही रक्त भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिडकुल में उद्योगपतियों से बात कर राहत राशि एकत्र करने पर विचार हुआ है। वित्त मंत्री भी इस पर नजर रख रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बीआरओ सड़कें खोलने में हीलाहवाली कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून आगमन पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी के नेता आते हैं और इसमें विरोध करने जैसी कोई बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें