फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami Pithoragarh Visit: जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं सीएम ने लोगों की समस्याएं, शरदोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Sat, 12 Nov 2022 02:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। यहां वह जनसंवाद करने के साथ ही शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। सीएम दो दिवसीय दौरे पर पिथौरगढ़ पहुंचे हैं। यहां वह विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। यहां पहुंचते ही सीएम ने लोक निर्माण विश्राम गृह के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम धामी यहां पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी यहां महिला संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों से बात करने के साथ ही लोगों से संवाद और सुझाव भी लेंगे। इसके बाद  वह पंचायत प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। शाम को सीएम भाजपा जिला कार्यालय जांएगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। रात 08.30 बजे वह सोरगढ़ किला जाएंगे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चालान सहित परिवहन विभाग की छह सेवाएं हुईं ऑनलाइन, सीएम धामी ने तीन एप किए लॉन्च

रविवार सुबह सीएम धामी एनसीसी कैडेट और अन्य प्रतिभागी स्कूली बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे। यहां संवाद के बाद वह विकास भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें