फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम ने 9.74 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की भी दिलाई शपथ

Thu, 04 Jun 2026 02:48 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की । राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में उन्होंने नशा मुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
लाभार्थियों को पेंशन राशि हस्तांतरित करते सीएम धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मई माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की।

विज्ञापन


गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों को कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व देखभाल की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ लेने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर बढ़े
सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और आवास जैसी योजनाओं ने लोगों का जीवन आसान बनाया है। वहीं मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि और राष्ट्रीय आजीविका मिशन से रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, केदारनाथ में दस और बदरीनाथ में नौ लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन
विज्ञापन


बताया कि अंत्योदय परिवारों को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी योजना से जोड़ा जा रहा है। स्वरोजगार और पलायन रोकथाम योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है और बेरोजगारी दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें