फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टीईटी मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात करेंगे सीएम धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी के प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात करेंगे। यह कहना है राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान का।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी के इस मसले पर आदेश के बाद मुख्यमंत्री धामी से मिले। शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराए जाने पर उन्होंने कहा, सरकार हर हाल में इस मसले पर सकारात्मक निर्णय लेगी। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर कोई सर्वमान्य समाधान निकाला जाएगा। चौहान ने कहा, टीईटी कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षकों के लिए है, लेकिन विभाग की ओर से अब कक्षा नौवीं और दसवीं के शिक्षकों को भी करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें