फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एक कॉल पर जंगल में दौड़े कर्मचारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परखी वन विभाग की मुस्तैदी

Sat, 05 Aug 2023 12:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने जब वन विभाग के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी तो कॉल अटेंड करने वाले कर्मचारी को नहीं पता था कि उनकी बात सीएम से हो रही है। वन विभाग के अधिकारी सूचना पर जंगल पहुंचे, लेकिन खोजबीन के बाद भी उन्हें घायल बाघिन नहीं मिली।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हुई बैठक में वन्यजीव हेल्पलाइन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों की सक्रियता जानने के लिए टोल फ्री नंबर पर सुरई रेंज में बाघिन के घायल होने की सूचना दी। इससे विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी जंगल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि यह सूचना गलत निकली। असल में सीएम ने यह कॉल वन विभाग की मुस्तैदी परखने के लिए की थी। मुख्यमंत्री धामी ने जब यह सूचना वन विभाग के टोल फ्री नंबर पर दी तो कॉल अटेंड करने वाले कर्मचारी को नहीं पता था कि उनकी बात सीएम से हो रही है।

ये भी पढ़ें...Gaurikund Landslide: मलबे में लापता 17 लोगों की तलाश जारी, खराब मौसम के कारण सीएम धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द

सूचना के आधार पर यह जानकारी संबंधित वन प्रभाग को भेजी गई। वन विभाग के अधिकारी सूचना पर जंगल पहुंचे, लेकिन खोजबीन के बाद भी उन्हें घायल बाघिन नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें