प्रदेश के हित में लागू करेंगे भू-कानून
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हित में भूमि सुधार को लेकर जल्द कानून लागू किया जाएगा। समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई है जिसका अध्ययन किया जा रहा है। प्रदेश में भूमि की सुरक्षा व आमजन के हित को लेकर यह कानून लागू किया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला सोच-समझकर लिया गया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सैर पर निकले सीएम धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए लोग, चाय के साथ करने लगे चर्चा, तस्वीरें
कर्णप्रयाग में बनाई जाए स्टेशन कैंटीन
सीएम ने जिले के महिला स्वयं सहायता समूह, पूर्व सैनिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राय सिंह रावत, सेवानिवृत्त सूबेदार शेर सिंह कंडारी, विशाल बिष्ट, बीएस पंवार, दिनेश बर्त्वाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए मिलने वाले पांच फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं मिलने, उपनल में पूर्व सैनिकों को वरियता देने और कर्णप्रयाग में स्टेशन कैंटीन बनाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
मयाली से गुप्तकाशी व भीरी से मक्कू-चोपता मोटर मार्ग को राजमार्ग बनाया जाएगा।
स्यूंड-धौलसारी-कमेड़ा तीन किमी मोटर मार्ग का निर्माण।
ऐंटा-पवननगर-थापली-भंगर-कमसाल मार्ग का निर्माण।
बगुला-भटवाड़ी तीन किमी मार्ग का निर्माण।
चिलौंड, स्यांसू, तोषी मार्गों के द्वितीय चरण के कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति।
शहीद राय सिंह बंगारी जीआईसी चमालकोट को इंटर स्तर पर अनुदान।
तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग का हॉटमिक्स।
डिग्री कॉलेज जखोली को छह विषयों में पीजी की मान्यता देने।
बछाणस्यू में जिला सहकारी बैंक की स्थापना।
घेंघड़ में राजकीय हाईस्कूल की स्थापना।