मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने उनसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ सहित अल्ट्रासाउंड आदि के साथ उच्चीकरण की मांग रखी। सीएम ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अस्पताल का उच्चीकरण उन्होंने अपनी घोषणा में शामिल किया है। साथ ही राजकीय महाविद्यालय का भी उच्चीकरण किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़कों में गड्ढे सहित टिहरी झील प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधि और जीतू बगडवाल के नाम पर जीतू की बगोड़ी गांव का नाम आदि रखने की मांग रखी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट में आएगा राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए सीधे नौकरी का प्रस्ताव, लंबे समय से अटका
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।