फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र,  सीएम धामी पहुंचे भराड़ीसैण, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Mon, 18 Aug 2025 12:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)

सार

धराली आपदा और लगातार बारिश के बीच 19 अगस्त से आयोजित हो रहा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) का विधानसभा सत्र दोहरी चुनौती से घिरा है। मौसम विभाग के 22 अगस्त तक बारिश जारी रहने के अलर्ट ने विधानसभा सचिवालय और सरकार दोनों की चिंता बढ़ा दी है। सत्र के लिए सीएम धामी आज भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी पहुंचे भराणीसैंण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा मानसून सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन

गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है। इधर, मौसम विभाग ने 22 तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे दुश्वारियां बढ़ने के आसार हैं। खास तौर पर सड़क मार्ग से सरकारी लावा लश्कर गैरसैंण तक की लंबी यात्रा करना खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Decision: अब एक साल तक हो सकेंगे विवाह पंजीकरण, UCC में जुड़ेगा दंड का प्रावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय के स्तर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र करने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य सचिवालय से अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम रविवार और सोमवार से कूच करना शुरू कर देगी। विस सचिवालय के अधिकारियों की एक टीम पहले ही रवाना हो चुकी है और दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें