लोक संगीत व नृत्य के साथ हुई मुख्यमंत्री का स्वागत
मुख्यमंत्री के हैलीपैड में उतरने के बाद लोक कलाकार परंपरागत संगीत व नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। रांसी स्टेडियम से कंडोलिया मैदान तक मुख्यमंत्री के काफिले के आगे कलाकार छोलिया व जौनसारी होलियात नृत्य किया। साथ ही पौड़ी जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोक वादक की ढोल की थापों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
ये भी पढ़ें...Snowfall: मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल
कार्यक्रम में 16 विभागों के लगे स्टॉल
कंडोलिया मैदान में रिसेप्शन व कंट्रोल रूम, आपदा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, डेयरी विभाग, जिला उद्योग केंद्र, रीप परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, संस्कृति विभाग की ओर से परंपरागत बर्तनों व उपकरणों की प्रदर्शनी एवं आरबीआई के 02 उद्यमियों की ओर से क्रॉफ्ट का स्टॉल लगाया गया है।