सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को देर सायं अचानक सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराड़ीसैंण पहुंचे थे। मंगलवार सुबह उनके द्वारा भराड़ीसैंण में प्रातः काल भ्रमण के दौरान विधानसभा, भराड़ीसैंण में जिलाधिकारी, चमोली सहित अन्य अधिकारियों से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा व जनपद चमोली से संबंधित अन्य विकास व जनकल्याण के कार्यों के विषय में जानकारी ली।