केंद्र विशेष योजना में शामिल करे नदियों को जोड़ने की योजना
उन्होंने पीएम को बताया कि हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोड़ने के लिए पहले चरण में पिंडर-कोसी लिंक परियोजना का प्रांरभिक प्रस्ताव तैयार हो गया है। ग्लेशियर आधारित पिंडर नदी के पानी को वर्षा आधारित कोसी, गगास, गोमती व गरुड़ नदियों में मिलाया जाए तो बागेश्वर, अल्मोड़ा व नैनीताल जिलों के 625 गांवों की लगभग दो लाख जनसंख्या पेयजल व सिंचाई से लाभान्वित होगी। गरुड़, कौसानी, द्वाराहाट, रानीखेत और अल्मोड़ा नगरों की करीब सवा लाख आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। उन्होंने इस परियोजना को केंद्र सरकार की विशेष योजना के अंतर्गत लिए जाने का अनुरोध किया।
इंसेट
पीएम को नंदा राजजात यात्रा का आमंत्रण, 400 करोड़ मांगे
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अगस्त 2026 में होने जा रही महाकुंभ नंदा राजजात यात्रा के लिए आमंत्रित किया। साथ ही पर्वतीय महाकुंभ की व्यापक रूप से पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने के लिए 400 करोड़ की धनराशि केंद्र से उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
हरिद्वार कुंभ के लिए 3500 करोड़ की वित्तीय सहायता मांगी
सीएम ने पीएम से कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में दिव्य और भव्य कुंभ के सफल आयोजन के लिए हरिद्वार में पुलों की मरम्मत, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय, परिवहन, श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए उन्होंने 3500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दिये जाने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा कि विश्व के 27 देशों द्वारा प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। इंसेट
पीएम को दिया धारचूला का घी, पुरोला का लाल चावल
सीएम ने प्रधानमंत्री को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर कॉफी टेबल बुक के साथ ही उत्तराखंड के उत्पाद कनार ( धारचूला) का घी, लाल (पुरोला) चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और स्थानीय शहद भेंट किए।