फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रामलला और हनुमान गढ़ी के किए दर्शन

Tue, 20 Feb 2024 03:12 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

धामी कैबिनेट आज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुई। सीएम धामी ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित था। अब दर्शन करने के बाद स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ किए रामलला के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

 

मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Budget 2024: सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित होगा धामी सरकार का बजट, दिया अंतिम रूप, इन बातों का रखा गया है ख्याल

इससे पूर्व भी सीएम की मंत्रियों के साथ अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें