फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: धार्मिक स्थलों की आड़ में वन भूमि पर अवैध कब्जे, हटाए जाएंगे मंदिर,मस्जिद, मजार

Fri, 16 Sep 2022 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य गठन के बाद बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों की आड़ में वन और सरकारी भूमि पर कब्जे किए गए। सीएम धामी भी धार्मिक स्थलों की आड़ में वन भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दे चुके हैं। उनके निर्देश के बाद सभी डीएफओ को ऐसे स्थल चिन्हित करने को कहा गया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने की तैयारी है। शासन ने पीसीसीएफ से वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों की सूची मांगी है। पीसीसीएफ(हॉफ) विनोद कुमार सिंघल के मुताबिक, विभाग सूची तैयार कर रहा है और बहुत जल्द ये कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


धार्मिक स्थलों के बहाने सरकारी भूमि पर कब्जा करने से रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी हैं। इसके साथ उन स्थलों की सूची तैयार हो रही है, जहां वन भूमि पर मंदिर, मस्जिद, मजार या गुरुद्वारा व अन्य कोई धार्मिक स्थल बना है। पीसीसीएफ का कहना है कि इसकी सूची तैयार कर सरकार को भेज दी जाएगी।
 
बता दें कि वन भूमि से अवैध कब्जे, धार्मिक स्थल हटाने को लेकर न्यायालय से भी आदेश हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश में वन भूमि क्षेत्र में धार्मिक स्थल बनाए जा रहे हैं। राज्य गठन के बाद बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों की आड़ में वन और सरकारी भूमि पर कब्जे किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं कब्जे हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धार्मिक स्थलों की आड़ में वन भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दे चुके हैं। उनके निर्देश के बाद सभी डीएफओ को ऐसे स्थल चिन्हित करने को कहा गया था। 

सूची आने के बाद सरकार लेगी निर्णय
प्रमुख सचिव (वन) आरके सुधांशु का कहना है कि विभाग वन भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर रहा है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। सूची प्राप्त होने के बाद सरकार इस बारे में निर्णय लेगी।

ये भी पढ़ें...मदरसों के नए नियम: स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलेंगे, सुबह पढ़ेंगे बच्चे कुरान, दरगाह को लेकर पढ़ें ये फैसला

10 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है। इसमें वन भूमि पर धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें