फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम धामी ने एफआरआई में राज्य रजत उत्सव की तैयारियां परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने बनाया और प्रधानमंत्री मोदी संवार रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। 2047 के विकसित भारत निर्माण की दिशा में हमारा राज्य अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है। उन्होंने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को रजत उत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें