फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नौ दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, बोले-पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा जरूरी

Sat, 04 Apr 2026 06:12 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नौ दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव का सीएम धामी का शुभारंभ कर सीएम धामी ने कहा कि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के परेड ग्राउंड में नौ दिवसीय ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ का शुभारंभ पुष्कर सिंह धामी किया। यहां 26 गढ़वाली-कुमाउंनी पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष मिलिंद सुधाकर मराठे ने पुस्तकों को मन का व्यायाम बताते हुए उत्तराखंड की बौद्धिक विरासत को रेखांकित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान को पीढ़ियों तक जीवित रखती हैं और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना आवश्यक है। वहीं आचार्य बालकृष्ण ने इसे ज्ञान-संस्कृति के आदान-प्रदान का मंच बताते हुए मूल लेखकों को पढ़ने पर जोर दिया, वहीं राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के निदेशक युवराज मलिक ने विश्वास जताया कि यह महोत्सव उत्तराखंड को वैश्विक साहित्यिक मानचित्र पर स्थापित करेगा।

ये भी पढे़ं...Haridwar:  कुंभ की यादें, अनुष्ठान में बढ़ रही युवाओं की अहम भूमिका, योग से निरोग रहने का देंगे संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


दून लिट फेस्ट में नितिन सेठ, कुलप्रीत यादव, अखिलेंद्र मिश्रा, आचार्य प्रशांत, शुभांशु शुक्ला और सतीश दुआ जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व संवाद में भाग लेंगे, जबकि सांस्कृतिक संध्याओं में नरेंद्र सिंह नेगी और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें