विशेष सत्र: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, 25 वर्षों की विकास यात्रा पर होगी चर्चा
राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा व भविष्य की योजनाओं के रोडमैप पर चर्चा होगी। तीन नवंबर को सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। दो दिवसीय सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ प्रदेश के विकास की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह नौ नवंबर को देहरादून आएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि पीएम मोदी के नौ नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।