फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ की मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल बैठक, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Mon, 20 Oct 2025 05:39 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दिवाली पर सीएम धामी भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। सभी दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि ये प्रयास घर-घर तक पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि ये प्रयास घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने वोकल फॉर लोकल अभियान को एक जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने और लोगों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

ये भी पढ़ें...Dehradun Crime:  दुस्साहस...ऊंची कार में बैठकर, छोटी लग रही लोगों की जिंदगी, पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम और लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें