फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम जाने वाली बसों को दिखाई हरी झंडी, तीर्थयात्रियों ने लिया गढ़भोज का स्वाद

Sat, 03 May 2025 01:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से चारधाम यात्रा पर आने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के कुल बजट का 5% यहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर खर्च करें।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चारधाम की यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों की बसों को रवाना किया। ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीर्थयात्रियों ने गढ़भोज का स्वाद लिया।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम ने कहा कि सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं सभी से चारधाम यात्रा पर आने का आग्रह करता हूं। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के कुल बजट का 5% यहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर खर्च करें।

ये भी पढ़ें..इंसाफ चाहिए: मासूम से दुष्कर्म करने वाले उस्मान के खिलाफ आक्रोश, जगह-जगह प्रदर्शन; घटना के बाद पुलिस सतर्क

कार्यक्रम में गढ़ भोग परोसा गया। जिसमें तीर्थयात्री और अन्य लोगों ने भड्डू की दाल और भात स्वाद लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें