फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Train Accident: हादसे पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुख, चंपावत में रोड शो सहित सभी कार्यक्रम किए निरस्त

Sat, 03 Jun 2023 02:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन में अब तक 288 लोग मारे गए हैं। जबकि 850 के करीब घायल हैं। इस बेहद दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह हादसा सभी के लिए बेहद कष्टकारी है। इस हादसे के चलते सीएम धामी ने चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में हताहत यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दें, ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाए पुलिस के पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन हादसों में अब तक 288 लोग मारे गए तो वहीं 850 के करीब घायल हैं। यह हादसा भारत में आजादी के बाद से हुए घातक ट्रेन हादसों में से एक है। यह हादसा कितना घातक था इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रेल की पटरी सीधे ट्रेन की फर्श को चीरते हुए अंदर घुस गई। आर्मी और एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं। बोगियों में फंसे हुए लोगों की तलाश भी जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें