फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami Delhi Visit: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, बड़ी विकास योजनाओं के लिए दूसरे इंजन की दरकार

Mon, 06 Jan 2025 09:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

CM Dhami Delhi Visit: सीएम ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को मंजूरी देने के साथ परियोजना पर आने वाले पूरा वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार की ओर से करने का आग्रह किया।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की बड़ी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए दूसरे इंजन की दरकार है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को उठाया। सीएम ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को मंजूरी देने के साथ परियोजना पर आने वाले पूरा वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार की ओर से करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


सीएम ने राज्य के विकास में पीएम के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार जताते हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। सीएम कहा, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। इसकी स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार की ओर से करने का आग्रह किया। ऋषिकेश के पुराने रेल स्टेशन को बंद कर सभी ट्रेनों का संचालन नए योग नगरी रेलवे स्टेशन करने की मांग की।

सीएम ने जल जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द अवमुक्त करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया। ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग में आईकोनिक सिटी के रूप में चयनित करने पर पीएम का आभार जताया। साथ ही हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए केंद्र स्तर से संसाधन मुहैया करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित, ये खास तोहफा भी दिया

विज्ञापन

भू-तापीय ऊर्जा दोहन योजना के लिए मांगा वित्तीय सहयोग
सीएम ने पीएम को बताया, प्रदेश में भू-तापीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड दूतावास के सहयोग से एक एमओयू प्रस्तावित है। इस एमओयू पर केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से जरूरी अनापत्ति पत्र प्राप्त किया जा चुका है। उन्होंने परियोजना के लिए तकनीकी और वित्तीय सहयोग राज्य सरकार को प्रदान करने का आग्रह किया।

कई शहरों में बाईपास बनाने के प्रस्ताव को मिले मंजूरी
सीएम ने बताया, प्रदेश के कई शहरों के लिए बाईपास बनाने का प्रस्ताव सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा गया है। इसमें ऋषिकेश बाईपास, हरिद्वार बाईपास, देहरादून-मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बाईपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बाईपास और मानसखंड प्रोजेक्ट शामिल है। सीएम ने इन बाईपास के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मंत्रालय को निर्देशित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें