फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने की सैलानियों से अपील, तीन दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न करें यात्रा

Sat, 01 Mar 2025 05:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए के लिए रेस्क्यू जारी है। इस बीच सीएम धामी ने मौसम को देखते हुए सैलानियों से  ऊंचाई वाले क्षेत्रों के यात्रा न करने की अपील की है।

विज्ञापन
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम धामी ने कहा कि अत्यधिक बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की संभावनाओं के मद्देनजर औली, हर्षिल आदि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विभिन्न रिसार्ट में रह रहे सैलानियों को सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सीएम ने सैलानियों से अगले तीन दिन इन क्षेत्रों में यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा के दृष्टिगत सभी जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि माणा में हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्हें यह आभास हुआ कि भारी बर्फबारी के कारण अलकनंदा नदी जम सी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेकी कर इसकी जांच की जाए कि कहीं इससे कोई खतरा तो नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी छह को आएंगे उत्तरकाशी, हर्षिल में करेंगे जनसभा संबोधित, शीतकालीन यात्रा का देंगे संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विशेषज्ञ संस्थानों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने तथा यदि कोई खतरे की स्थिति हो तो तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एरियर सर्वे, मैनुअल सर्वे तथा सेटेलाइट सर्वे कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें