बुक की संस्कृति बनाएं : धामी
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में बुकें नहीं बुक की संस्कृति बनाई जाए। कईं कार्यक्रमों और अतिथियों को भेंट करने के लिए बुकें के स्थान पर बुक भेंट की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर जनपद व ब्लॉक में एक-एक लाइब्रेरी बनाई जाए। लाइब्रेरी में जन सामान्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की जाए। सीएम ने कहा, सरकारी आयोजनों में खाने की बर्बादी न हो, खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। निजी समारोहों में खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन...11 स्टेशनों के 400 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक, फ्रीज जोन घोषित
स्कूलों के खेल मैदान होंगे विकसित
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़ने के लिए से स्कूलों में खेल मैदानों को सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग से समन्वय कर विकास प्राधिकरण और नगर निकाय कार्य करें, ताकि शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए बेहतर उपयोग हो सके।