प्रदेश सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करने और विकास का लाभ समाज की आखिरी पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सभी जनपदों के लिए प्रभारी मंत्री की नियुक्ति कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
trivendra singh rawat
- फोटो : amar ujala
प्रभारी मंत्री जिलों में बैठक कर राज्य सरकार की योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
सतपाल महाराज
- फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री ने जो प्रभारी बनाए हैं उसमें चमोली और हरिद्वार जिले की कमान वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सौंपी गई है।
4 of 6
हरक सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
प्रकाश पंत को ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून और उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक होंगे। नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बनाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
यशपाल आर्या
यशपाल आर्य को पौड़ी और रुद्रप्रयाग का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल पिथौरागढ़ जनपद के प्रभारी मंत्री होंगे। टिहरी के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी अरविंद पांडेय को सौंपी गई है।