फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल्स: गोल्डन जुबली समारोह में रणबांकुरों को किया याद, देखें तस्वीरें

Sat, 08 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
बढ़े चलो गढ़वालियों बढ़े चलो, सिंह की दहाड़ पर, जुल्म के पहाड़ पर, दुश्मनों के सीने पर चढ़े चलो... कुछ इसी जोश के साथ शनिवार को गढ़वाल राइफल्स का गोल्डन जुबली समारोह शुरू हुआ। इस दौरान समारोह में मौजूद अधिकारी और जवान ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड अफसर व जवान भी जोश से भर गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
गढ़ी कैंट स्थित 11 गढ़वाल राइफल्स के परिसर में सबसे पहले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व अफसरों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ रेजीमेंट एवं उप थल सेनाध्यक्ष जन. शरथ चंद्र ने जवानों की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन

3 of 8
इसके बाद समारोह में दरबार (सैनिक सम्मेलन) आयोजित हुआ। सम्मेलन में उप थल सेनाध्यक्ष जन. शरथ चंद्र ने अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स का रुतबा लगातार बढ़ता जा रहा है। 

4 of 8
इस साल तीन पलटन को जीओसी इन सी कमेंडेशन मिला है। इससे पता चलता है कि हमारी पलटन कितना बेहतर काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लैंसडौन में भैरोंगढ़ी वाटर सप्लाई योजना के लिए सेना ने 23 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे पानी की किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन

5 of 8
सूबेदार माणिकचंद पंवार, सुबेदार जयपाल सिंह, हवलदार राजेश कुमार, सीक्यूएमएच जगमोहन सिंह रावत, राइफलमैन दीपेंद्र सिंह राणा और राइफलमैन हाउस कीपर नीमा टुंडुक बूटिया को सम्मान‌ित क‌िया गया।
विज्ञापन

6 of 8
रोचक है गढ़वाल राइफल्स का इतिहास

-गढ़वाल राइफल की स्थापना एक जनवरी 1967 को बैंगलोर में की गई थी।

-रेजीमेंट ने 1971 के ऑपरेशन कैक्टस में बहादुरी दिखाई।

-ऑपरेशन ब्लू स्टार में गढ़वाल राइफल्स ने जिम्मेदारी निभाकर अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

7 of 8
-वर्ष 1987 में हुए ऑपरेशन पवन में भी रेजीमेंट ने शानदार काम किया।
-मार्च 2003 में असम में हुए ऑपरेशन राइनो और इसके बाद मणिपुर में पलटन ने बहादुरी से काम किया। -वर्ष 2009 में पलटन को सियाचिन के सबसे मुश्किल नॉर्दर्न रीजन में तैनाती दी गई। यहां भी रेजीमेंट ने बखूबी अपना काम किया।
विज्ञापन

8 of 8
-ऑपरेशन राइनो में दोबारा मौका मिला। गत वर्ष यूएन के लिए चयन के दौरान गढ़वाल राइफल्स दूसरे स्थान पर रही।
-50 साल में रेजीमेंट ने एक कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र, एक यूवाईएसएम, दो एवीएसएम, दो युद्ध सेवा मेडल, पांच वीएसएम, नौ सेना मेडल, पांच मेंशन डिस्पेचस और 53 सीआईओएस कमेंडेशन प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें