फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों का खेल : कहीं ठंडी हवाएं, कहीं बौछार

Tue, 14 Jan 2014 07:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर अपनी चाल बदल ली। आसमान में छाए बादल राज्य मौसम केंद्र के अनुमान को धता बता गुजर गए।
विज्ञापन


सूरज से बादल आंख मिचौली करते रहे, लेकिन वह बरसे नहीं। केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश भर में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। अलबत्ता दून में आंशिक बादल छा सकते हैं।

ठंडी हवाओं से मुश्किल
राजधानी में धूप, बादलों का छुपा-छुपी का खेल चलता रहा। ठंडी हवाओं ने हालांकि लोगों की मुश्किल को बढ़ाए रखा। न्यूनतम तापमान में भी लगभग एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम 55 दर्ज किया गया। मौसम का यही रंग बना रहेगा। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ऊंचाई पर बर्फीली हवाएं
ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इन दिनों समूचा गोपेश्वर जिला ठंड के आगोश में है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में छाए बादल दोपहर बाद साफ हो गए।

चोटियों में गिरी बर्फ के कारण सुबह और शाम बर्फीली हवाएं चल रही हैं। यही वजह है कि लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं।

कर्णप्रयाग में गिरी बौंछारें
मंगलवार शाम पौने छह बजे नगर क्षेत्र में तेज बारिश की बौंछारे गिरीं। उधर देवाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले वाण, वैदनी क्षेत्रों में हिमपात की सूचना है। इस दौरान शीत लहर तेज होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


सुबह से ही बादल और सूरज की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। इस दौरान प्रात: आठ बजे कर्णप्रयाग का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया था। दोपहर दो बजे हल्की धूप खिलने पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें