फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों का डेरा, तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित

Sat, 04 Jan 2014 02:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार को बादल रह सकते हैं। पाले की आशंका बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर कायम रहेगा। दून के आसमान पर भी बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार की संभावना नहीं है। अलबत्ता, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित है।   

खिली अच्छी धूप
राजधानी दून में जैसा कि अनुमान था शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप खिली। तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी की वजह से ठंडी हवाओं का असर थोड़ा कम रहा।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 44 दर्ज किया गया। पंतनगर, हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि क्षेत्रों में कोहरे का असर अभी कायम है।

मौसम केंद्र का अनुमान
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के अनुसार आने वाली छह जनवरी तक मौसम का यही रंग बने रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें