फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरांखडः बादल फटने से मची तबाही, 13 मवेशी बहे

Thu, 16 Apr 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बुधवार को बारिश कहर बनकर टूटी। भारी बारिश ने बिंता के नौलाकोट में तबाही मचा दी।
विज्ञापन


द्वाराहाट ब्लॉक के बिंता नौलाकोट में दोपहर भारी बारिश ने तबाही मचा दी। सरपटिया लमढुंगा गधेरा उफान पर आ गया, दो परिवारों की 13 बकरियां गधेरे में बह गई। ग्रामीणों के गेहूं के खेत रौखड़ में तब्दील हो गए।

गांव के लिए बनी एकल पेयजल योजना का चैंबर समेत 25 पाइप गधेरे में बह गए। कई दुकानों में मलबा घुसने से भारी क्षति हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ऊपरी क्षेत्र में बादल फटा होगा, जिससे गधेरा उफना गया और यहां तबाही मच गई।
विज्ञापन


बुधवार को द्वाराहाट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। ब्लाक के बिंता नौलाकोट में सरपटिया लढुंगा गधेरा उफान पर आ गया। गांव निवासी जसवंत सिंह की सात, नरीराम की छह बकरियां गधेरे में बह गईं। एक नौला और उसकी रिटर्निंग दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

खेत बहे, किसान हुए बर्बाद

देवेंद्र सिंह, केशर सिंह की दुकानों में मलबा घुसने से 30 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। भारी बारिश के कारण गांव के भूपाल सिंह के मकान की आंगन की दीवार ढह गई, पूरन सिंह, मोहन सिंह, भूपाल सिंह के गेहूं के खेत रौखड़ में तब्दील हो गए।

सालभर की मेहनत पलभर में बरबाद होने से किसान मायूस हैं। सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर इस क्षेत्र में अब कुछ नहीं बचा है। लमढुंगा गधेरे से गांव के लिए बनी एक पेयजल योजना का नामोनिशान नहीं है। गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्राम प्रधान कमला बोरा ने शासन, प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।

सूचना मिलते ही द्वाराहाट से विधायक और संसदीय सचिव मदन बिष्ट भी नौलाकोट पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। कहा कि नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए वह सरकार से मदद मांगेंगे और प्रभावितों को भी सहयोग करेंगे।

बिजली गिरने से ग्रामीण झुलसा, 20 बकरियां मरीं, 20 घायल
बागेश्वर जिले के कई हिस्सों में बुधवार अपराह्न तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती लीती गांव के रोजीधार तोक में बिजली गिरने से बकरीपालक मान सिंह झुलस गया, उसकी 20 बकरियों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य बकरियां झुलस गईं।

ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, शामा के सब्जी उत्पादक राजेंद्र कोरंगा ने शासन, प्रशासन से प्रभावित बकरीपालक को अधिक मुआवजा देने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें