फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में बादलों की आंख मिचौली, मसूरी में ओले

Sun, 21 Feb 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में दिनभर बादलों और सूरज की आंख मिचौली चलती रही। सुबह काली घटाएं घिरी फिर हल्की बारिश के बाद आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन


दोपहर तक तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली। शाम ढलते फिर बारिश शुरू होने से पारा गिर गया। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में यही हाल रहा।

बदला रहा मौसम का मिजाज
प्रदेश में मौसम का मिजाज शनिवार को बदला नजर आया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक रहा। सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया। लेकिन 11 बजे बादल साफ हो गए। शाम को बादल छाने से दून के अधिकांश हिस्से में रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का असर दिखा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। आगामी 24 घंटे में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें