फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑनलाइन लिया जैप्टो का टोल फ्री नंबर, गंवाए 1.95 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iऑर्डर के आधे घंटे तक सामान न पहुंचने पर पैसे वापस मांगने के लिए लगाया था फोन
विज्ञापन

I

Iसाइबर ठगों ने 50 मिनट तक उलझाए रखा बातों में, दो खातों से निकाल ली रकम
I
Iजैप्टो एप का ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर लेकर धर्मपुर के रहने वाले एक व्यक्ति साइबर ठगों के चंगुल में फंस गए। ठगों ने उन्हें 50 मिनट तक बातों में उलझाए रखा और उनके दो खातों से 1.95 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iपीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 28 जून को जैप्टो एप से खाद्य सामग्री ऑर्डर की थी। आधे घंटे बाद भी यह सामग्री उनके पास नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। उन्हें गूगल पर एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर उन्होंने फोन लगाया। फोन पर बात करने वाले ने उन्हें एक और मोबाइल नंबर दे दिया। उन्होंने इस पर बात की तो उन्हें 50 मिनट तक फोन पर उलझाए रखा। इस बीच उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनके पैसे वापस आ जाएंगे। इस पर उनसे तमाम बातें की गईं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iथोड़ी देर बाद पता चला कि उनके नैनीताल बैंक और पीएनबी के खाते से कुल 1.95 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। यह ट्रांजेक्शन यूपीआई के माध्यम से किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उनसे इसके संबंध में कोई जानकारी भी नहीं मांगी गई थी। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें