फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किराये के कमरे में मिला क्लर्क का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iबीते दिसम्बर में चकराता से मसूरी संबद्ध किए गए थे यशवंत सिंह
I

Iशहर के लंढौर में ड्रिस्ट्रिक को-ओपरेटिव बैंक के क्लर्क का शव किराये के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
I
Iशहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि शहर के स्टैनिंग हाल मलिंगार तिराहा निवासी कौशल्या देवी ने शनिवार को सूचना दी कि उनके यहां किराये पर रहने वाले यशवंत सिंह (53) पुत्र दिवंगत इंद्रसिंह निवासी सैंघला छिनका जनपद चमोली ने सुबह से अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला है। बताया कि कमरा अंदर से बंद है और कोई आवाज भी नहीं आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो यशवंत सिंह मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iसंतोष कुंवर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यशवंत ड्रिस्ट्रिक को-ओपरेटिव बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात थे। बैंक मैनेजर रोहित बिष्ट के अनुसार यशवंत दिसंबर 2024 में चकराता से निलंबित होकर अटैचमेंट पर मसूरी आए थे। घटना की सूचना यशवंत सिंह के परिजनों को दे दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें