फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी रेंजर पर मेहरबान ‘राजाजी’

Fri, 09 Aug 2013 01:31 PM IST
देहरादून/प्रेम प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चीलावाली के प्रभारी रेंजर देवेंद्र बौड़ाई पर राजाजी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन मेहरबान है। प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत के निर्देश के बावजूद जेल जा चुके रेंजर का निलंबन नहीं किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी रेंजर बौड़ाई ने कुछ दिन पूर्व आरटीआई कार्यकर्ता एलपी थपलियाल पर एमडीडीए कार्यालय के बाहर जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस ने बौड़ाई को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

प्रभारी रेंजर की गिरफ्तारी के बाद प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत ने बुधवार को राजाजी पार्क निदेशक एसपी सुबुद्धि को बौड़ाई पर विभागीय कार्रवाई कर निलंबन का निर्देश दिया था। लेकिन, बृहस्पतिवार को भी पार्क प्रशासन ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मौलेखी ने भेजा निदेशक को पत्र
पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) उत्तराखंड की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी ने पार्क प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्क निदेशक को भेजे पत्र में मौलेखी ने कहा कि वह आरटीआई के तहत पार्क से जुड़े मामलों की जानकारियां लगातार मांगती रहती हैं।

उन्होंने चिंता जताई कि पार्क का प्रभारी रेंजर आरटीआई मांगने पर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर सकता है तो उन्हें तो कभी भी मरवाया जा सकता है।

निदेशक ने किया फोन बंद
अमर उजाला ने पक्ष जानने के लिए राजाजी पार्क के निदेशक एसपी सुबुद्धि को उनके मोबाइल नंबर 9690111222 नंबर पर चार बार फोन किया गया। चारों बार पूरी घंटी जाने के बावजूद फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद रात आठ बजे उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

इनकी भी सुनिए
मामले का संज्ञान तो प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव को लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में मैंने खुद ही पार्क निदेशक को जेल जा चुके प्रभारी रेंजर पर विभागीय कार्रवाई करने को कहा था। अगर ऐसा नहीं किया गया है तो यह गंभीर मामला है। मैं अभी दौरे पर हूं। लौटते ही जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

-डा.आरबीएस रावत, प्रमुख वन संरक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें