सेलाकुई। समृद्धाश्रय ट्रस्ट के माध्यम से शीशमबाड़ा और सेलाकुई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर झुग्गी-झोपड़ियों में साफ-सफाई कर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष निर्मला ने बताया झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष सुल्तान वर्मा भी मौजूद रहे।