फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचना है तो कभी न करें ये काम

Wed, 14 Sep 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पानी की टंकी कभी खुली न छोड़ें। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब जल संस्थान भी आगे आया है। विभाग की ओर से घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के संबंध में जानकारियां दी जा रही हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि घरों में साफ पानी को अधिक दिनों तक जमा कर न रखें। पानी टंकी की नियमित सफाई करें और उसे खुला न छोड़ें।
विज्ञापन


मंगलवार को जल संस्थान की टीम अलग-अलग इलाकों में गई। झंडा जोन से अभियान की शुरुआत की गई। यहां गुरु रोड, गांधी ग्राम, कांवली रोड आदि क्षेत्रों में विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक किया। अधिशासी अभियंता यशवीर मल्ल ने खुद लोगों की पानी टंकी चेक की। उसमें एकत्र पुराने पानी को बाहर निकलवाया। साथ ही आसपास नाली में भी पानी रुकने पर उसकी तुरंत सफाई के लिए कहा।

गमलों में पानी भर जाने पर उसमें केरोसिन या पेट्रोल डालने को कहा। क्योंकि ऐसा करने से डेंगू की लार पनप नहीं पाती है। उन्होंने पानी की टंकियों को ढक कर रखने को खास निर्देश दिए। कहा जो भी टंकियां खुली हैं उन्हें पॉलीथिन से ही कवर कर दिया जाए, लेकिन खुला न छोड़ा जाए। मल्ल ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें