फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 हजार से अधिक शिक्षक करेंगे महाआंदोलन, भरेंगे जेल

Wed, 14 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज 72 हजार से अधिक शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी कर सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। गुस्साए शिक्षक संगठनों की ओर से इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने 20 सितंबर से समस्त स्कूलों में तालाबंदी कर सचिवालय एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 23 सितंबर से मुख्यमंत्री आवास कूच कर जेल भरो आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं आंदोलन के संयोजक वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि 19 सितंबर को देहरादून एवं टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर ब्लॉक के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहकर शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन कर धरना देंगे। जबकि इसके अगले दिन 20 सितंबर को प्रदेश भर के शिक्षक स्कूलों को बंद कर सचिवालय कूच करेंगे।

उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूल और हाईस्कूलों के पृथक से संचालन की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद इस पर अमल नहीं किया गया। संगठन की सभी 17 सूत्री मांगों पर जीओ न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि उनकी मांगे न मानी गई तो शिक्षक अब जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। संगठन 22 सितंबर को शिक्षा निदेशालय का घेराव करेगा और इसके बाद 23 सितंबर को संगठन से जुड़े प्रदेश के समस्त शिक्षक परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
विज्ञापन


वार्ता विफल, अनशन जारी
राजकीय शिक्षक संघ की मंगलवार को शासन में हुई वार्ता फिर विफल रही। शिक्षा निदेशालय में बेमियादी अनशन पर बैठे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। मुख्यमंत्री तीन फीसदी वेतन वृद्धि की बात कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी मामले में रुचि नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के स्वास्थ्य का भी परीक्षण नहीं कराया गया। अनशन पर बैठे शिक्षकों के समर्थन में धरना देने वालों में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष कृपान सिंह मेहता, डा. कन्नू जोशी, सुंदर सिंह कुंवर, रवि राणा, हिमांशु चौहान, वीरपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें