फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM का स्वच्छ भारत अभियान दून में धड़ाम

Thu, 01 Oct 2015 02:39 PM IST
रेनू सकलानी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान देहरादून में धड़ाम हो गया है। उत्तराखंड में भले कांग्रेस की सरकार है, लेकिन राजधानी में छोटी सरकार (नगर निगम) भाजपा की है। ऐसे में स्वच्छ भारत अभियान को जोर-शोर से चलना चाहिए था, लेकिन हो रहा है उलटा।
विज्ञापन


एक अगस्त से अब तक कई बार अभियान शुरू करने की तिथि का ऐलान किया गया, लेकिन अभियान शुरू नहीं हो पाया। अब मेयर खुद अभियान को शुरू करने के लिए आश्वस्त नहीं है। संसाधनों की कमी के लिए प्रदेश सरकार पर ठीकरा जरूर फोड़ रहे हैं।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत दून नगर निगम की ओर से इसी साल एक अगस्त से वार्डों में सफाई अभियान चलाने की योजना थी। अभियान के तहत क्षेत्र की जनता में सफाई के लिए जागरूकता बढ़ानी थी। 15 दिन के अभियान के बाद टॉप तीन वार्डों को विकास कार्यों के दस-दस लाख रुपए की धनराशि 15 अगस्त को दी जानी थी, लेकिन 15 अगस्त से ठीक चार दिन पहले सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


पहली डेडलाइन पार होने के बाद पांच सितंबर से अभियान शुरू करने की बात कही गई। इसके बाद सात और दस सितंबर की तारीख का ऐलान किया गया, लेकिन अभियान शुरू नहीं हो पाया। अब महीना ही समाप्त हो गया, मगर अभियान का कहीं अता-पता नहीं है। नगर निगम नए सिरे से अभियान की तिथि तय करने में जुटा है।

हमारे पास संसाधनों की भारी कमी है। शहर में छोटे-छोटे सफाई अभियान तो चल रहे हैं, लेकिन बड़ा अभियान शुरू करने के लिए विभाग के पास साधन नहीं हैं। स्वास्थ्य अनुभाग के पास न डाक्टर हैं न ही गाड़ियां। अब व्यवस्थाएं बन रही हैं। दो ढाई मा में अभियान शुरू हो जाएगा।
- विनोद चमोली, मेयर

स्वच्छता शपथ से शुरू होगा अभियान
सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की समीक्षा कर तैयारियों को परखा। उन्होंने साफ किया कि शौचालय विहीन हर परिवार को इससे जोड़े बिना अभियान परवान नहीं चढ़ेगा। इसकी प्रतिदिन की समीक्षा मेल के जरिये प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को भी भेजनी होगी।

स्वजल की परियोजना प्रबंधक सुनीता भट्ट ने कहा कि गांधी जयंती पर विचार गोष्ठी के साथ ही स्वच्छता शपथ ली जाएगी। शौचालय विहीन परिवारों से मुलाकात कर उन्हें इससे जोड़ा जाएगा। सरकार की मंशा खुले में शौच जाने की परंपरा पर रोक लगाने की है।

बता दें जिले में 26 हजार से अधिक शौचालय विहीन परिवार हैं। गांधी जयंती पर स्कूली बच्चे जागरूकता रैली भी निकालेंगे। सीडीओ ने बताया कि अभियान के तहत स्कूली बच्चों की पेंटिंग, निबंध लेखन, कविता, प्रतीक चिह्न (लोगो) सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इच्छुक स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी प्रविष्टि 16 अक्तूबर तक स्कूल में जमा कराएंगे।

अगले दिन स्कूल में इनकी प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। राज्य स्थापना दिवस पर चुनिंदा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

स्वजल की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विशेषज्ञ अनुभा रावत ने बताया कि गांधी जयंती के अलावा पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर खुले में शौच मुक्त करने पर रणनीति बनाने के साथ ही शपथ ली जाएगी। सरदार पटेल के जन्मदिन पर रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें