फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT: उत्तराखंड में चार होनहारों ने मारी बाजी, दून की राशि बनी टॉपर

Tue, 30 May 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) में देहरादून के ऐनमैरी स्कूल की छात्रा राशि शर्मा ने प्रदेश में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। 129 अंकों के साथ उन्होंने देशभर में 159वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक इस बार देश के टॉप-500 छात्रों में उत्तराखंड के केवल चार छात्र ही जगह बना पाए। हाई कटऑफ की वजह से इस साल छात्रों का प्रदर्शन फीका रहा।

देश की 16 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित हुई क्लैट में प्रदेश के करीब दो हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा मुश्किल रही। इसके बाद आंसर की आई तो और मुश्किल हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसकी कितनी रैंक

​क्लैट में कई सवाल गलत थे। बाद में रिवाइज आंसर की जारी हुई। इस वजह से कटऑफ इस साल काफी हाई चली गई है। गत वर्ष ऑल इंडिया में 79 रैंक वाले अवि चौकियाल ने प्रदेश में टॉप किया था लेकिन इस साल 159वीं रैंक वाली छात्रा टॉप पर है। 

किसकी कितनी रैंक
छात्र का नाम    ऑल इंडिया रैंक    स्कूल का नाम
राशि शर्मा    159    ऐन मैरी स्कूल, देहरादून
चिंतन अरोड़ा    211    डीपीएस हरिद्वार
वर्षा गोयल    401    डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल
राशि रावत    431    डीआईएस देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें