फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने वो कर दिखाया कि पूरी हो गई दिव्यांग पिता की मुराद

Wed, 31 May 2017 11:48 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अपने बेटे के साथ संदीप अरोड़ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोमवार 29 मई की देर रात जारी हुए क्लैट के नतीजों से एक मूक-बधिर पिता की मुराद पूरी हो गई। हरिद्वार के होटल कारोबारी एवं मूक-बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा के बेटे चिंतन अरोड़ा ने क्लैट में ऑल इंडिया 211वीं रैंक हासिल की है। चिंतन के प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने पर पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।
विज्ञापन


हरिद्वार के रानीपुर मोड स्थित न्यू हरिद्वार कालोनी निवासी संदीप अरोड़ा न तो बोल पाते हैं और न ही सुन पाते हैं। उनका सपना था कि बेटा चिंतन वकील बनकर जरूरतमंदों की सेवा करे। 

चिंतन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 8.8 सीजीपीए के साथ 10वीं पास की। इसके बाद देहरादून में कॅरियर लांचर में कोचिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

बेटे की सफलता में पिता का भी बड़ा योगदान

अपने बेटे के साथ संदीप अरोड़ा - फोटो : amarujala
संदीप खुद बेटे को लेकर हरिद्वार से देहरादून आते थे। कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि चिंतन के पिता इशारों-इशारों में बेटे की परफॉर्मेंस के बारे में अक्सर पूछताछ करते थे। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद इस साल एक ओर चिंतन ने 12वीं में 73 प्रतिशत अंक हासिल किए तो दूसरी ओर क्लैट में ऑल इंडिया 211वीं रैंक हासिल की।

चिंतन ने बताया कि उनका सपना अपनी लॉ फर्म खोलकर जरूरमंदों की मदद करना है। चिंतन की मां सोनिया अरोड़ा गृहिणी हैं और चिंतन के पिता के साथ काम में हाथ बंटाती हैं।

चिंतन अरोड़ा ने बताया कि क्लैट जैसी टाइम पीरियड वाली ऑनलाइन परीक्षा को क्रैक करने के लिए जरूरी है कि आप रेगुलर स्टडी करें। कानून के ताजा फैसलों पर बारीक नजर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें