फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौवीं की चौकड़ी ने बनाया एयरो प्लेन

Sun, 02 Feb 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मन में कुछ करने की लगन हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है दून ग्लोबल स्कूल के हिमांशु बिष्ट, गौरव सिंह नेगी, आदिदेव सिंह और सिद्घांतदेव सिंह ने।
विज्ञापन


पढ़ें, बहुगुणा कैबिनेट से हरीश रावत ने बनाई अपनी 'ब्रिगेड'

9वीं के इन छात्रों ने एयरो मॉडलिंग से प्रभावित होकर मोटर प्लेन बनाया है। शनिवार को उन्होंने देहरादून प्रीमियर लीग के उद्घाटन पर इसका ट्रायल भी किया। सर्वे ऑफ इंडिया के मैदान में डीपीएल के उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रों ने प्लेन उड़ाकर दिखाया तो लोग हैरत में पड़ गए।

पढ़ें, उत्तराखंड के नए सीएम के बारे में जानिए सबकुछ

बच्चों के कारनामे को लोगों की खूब वाहवाही मिली। हिमांशु बिष्ट ने बताया कि चारों छात्र बोर्डिंग हैं। एयर मॉडलिंग की प्रेरणा उन्हें शिक्षक अमल गुप्ता से मिली। अक्टूबर से इसके लिए काम शुरू किया। करीब तीन हफ्तों की मेहनत के बाद प्लेन तैयार हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी

गौरव ने बताया कि यह 2 स्ट्रोक है। इसमें 5 सीसी का इंजन है। बनाने में करीब 8 हजार रुपये खर्च आया। एयर मॉडलिंग की शौकीन यह चौकड़ी अभी तक दो एयर प्लेन बना चुकी है, जबकि तीसरा बनने की दिशा में है। पहली बार नवंबर में उन्होंने स्कूल में ही प्लेन का ट्रायल किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें