फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: कक्षा 12 की छात्राओं ने लगाया शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Fri, 13 Sep 2019 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : PTI
विज्ञापन

रुड़की में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की चार छात्राओं ने केमिस्ट्री के शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को तत्काल हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


साथ ही उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चारों छात्राओं के बयान दर्ज करने के साथ ही पुलिस स्कूल की अन्य छात्राओं और शिक्षकों से जानकारी जुटा रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में एक ही कॉलोनी की चार छात्राएं 12वीं में पढ़ती हैं। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचीं चारों छात्राओं ने आरोप लगाया कि केमिस्ट्री के शिक्षक लंबे से उनके साथ छेड़छाड़ करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि स्कूल में ही वह अश्लील हरकतें करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आननफानन में स्कूल पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। साथ ही मामले की सूचना छात्राओं के परिजनों को दी।

विज्ञापन

सिफारिश में डटे रहे अन्य शिक्षक

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रुड़की निवासी आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। चारों छात्राओं के बयान लिए गए हैं। आरोपी से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने भी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

छेड़छाड़ में शिक्षक को हिरासत में लेने के बाद कई शिक्षक सिफारिश के लिए कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मिलकर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की मांग की। साथ ही आरोपों को झूठा बताया। सुबह से शाम तक कोतवाली में शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। 

शिक्षक ने आरोपों को झुठलाया
आरोपी शिक्षक ने छात्राओं के आरोपों को झूठा बताया है। कोतवाली में खुद को बेकसूर बताते हुए शिक्षक के आंखों से आंसू आ गए। वह बार-बार पुलिस से खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा। इस दौरान शिक्षक के परिजन भी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें