फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुल और सड़कों को चार दिन में बहाल करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने भारी बारिश के कारण बांदल घाटी में आई आपरा के चलते क्षतिग्रस्त पुल और सड़कों को चार दिन में दुरुस्त करने का दावा किया है। रायपुर-थानो मार्ग पर सौरा सरोली पुल का काम भी 25 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, इस पुल का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को अतिवृष्टि से घाटी में भारी तबाही मची। कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह से ठप है। मालदेवता से सेर की सिल्ला 13 किमी. सड़क 46 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। चार स्थानों पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा लालपुर-रायपुर, कुमाल्डा-कद्दूवाला सड़क पर एक पुल और एक पुलिया क्षतिग्रस्त होने के साथ 40 स्थानों पर मलबा आने से आवागमन बाधित है। इसमें 20 स्थानों पर काम पूरा कर लिया गया।
मालदेवता-भिलंग मार्ग पर सात किमी. क्षेत्र में आठ स्थानों पर रिटेनिंग वॉल के साथ पुल को जोड़ने वाला एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। रायपुर-थानों मार्ग पर सौडा-सरोली पुल पहुंच मार्ग को ठीक करने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाई है। पानी को डायवर्ट करने के लिए चैनल बनाई जा रही है। विभाग ने 25 अगस्त तक सभी सड़कों पर मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने के लिए काम चल रहा है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें