फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जार्ज काँलेज में आयोजित 20वी माइलस्टोन प्रतियोगिता की ओवर आँल ट्राँफी यूनिसन वर्ल्ड स्कूल और उपविजेता दून इंटरनेशनल स्कूल ब

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित 20वीं माइल स्टोन प्रतियोगिता में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने ओवर ऑल ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि, दून इंटरनेशनल स्कूल दूसरे नंबर पर रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि बॉलीवुड गायब जुबिन नौटियाल ने छात्रों की मांग पर रातां लंबियां-लंबिया... और तेरे बिन अब न लेंगे एक भी दम... गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली, मेरठ, देहरादून और मसूरी के 20 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जुबिन नौटियाल ने सेंट जॉर्ज कॉलेज के छात्रों के सर्वांगीण विकास में स्कूल के योगदान की सराहना की। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का स्वर्णिम अवसर मिलता है। इस प्रतिष्ठित विद्यालय में आकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माइलस्टोन प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए वे भावविभोर हो गए।
कहा कि गायन प्रतियोगिता का पहला इंटर स्कूल प्रथम पुरस्कार उन्होंने इसी प्रतियोगिता के मंच पर जीता था। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध यूट्यूबर गैरी लू और प्रज्ञा अग्रवाल ने भी शिरकत की। प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ एम जोसफ, उप प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, सीनियर कोऑर्डिनेटर पीडी जायसवाल आदि के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में दिखाया जलवा
ब्लेज द अरीना (डांस), फ्यूजन द वर्बिरेट (म्यूजिक), टास्क-ओ-मेनिया (डेयर्स), शटर अप (फोटोग्राफी), चेस टू द कट (वीडियोग्राफी), कॉमेडी इंक (स्टैंड अप), नो पापाराजी (मॉडलिंग), नॉयर (स्केचिंग) व्हॉट्स पोपिन (रैप), फिनेस (कैनवस पेटिंग) सहित दस प्रतियोगिताएं हुईं।
इन स्कूलों ने लिया हिस्सा
माउंट सेंट मेरीज एकेडमी दिल्ली, सेंट मेरीज एकेडमी और सेंट पैट्रिक एकेडमी मेरठ, शिगाली हिल इंटरनेशनल एकेडमी, वेल्हम गर्ल्स, सेलाकुई वर्ल्ड, सेंट ज्यूड्स, वेंटेज हॉल, वेल्हम ब्वॉयज, ओक ग्रोव, दून इंटरनेशनल, यूनिसन वर्ल्ड, तुलाज इंटरनेशनल स्कूल, कासिगा इंटरनेशनल स्कूल, होपटाउन गर्ल्ड स्कूल, होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरादून, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, वाइनबर्ग एलन, सीजेएम हेम्पटन कोर्ट और सीजेएम वेवरली मसूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें