क्लेमेंटटाउन स्थित दरबार साहिब की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर सिविल जज (सीनियर डिविजन) राहुल कुमार श्रीवास्तव ने रोक लगाई है। दरबार साहिब की अपील पर कोर्ट ने यहां यथास्थित कायम रखने के आदेश दिए हैं।
यह भूमि ग्राम मोथरोवाला में स्थित खाता संख्या 843 ख के अंतर्गत आती है। संपत्ति श्रीमहंत देवेंद्रदास, चेला ब्रह्मलीन श्रीमहंत इंदिरेश चरणदास, सज्जादानशीन दरबार श्री गुरु राम राय झंडा साहिब देहरादून के स्वामित्व में है। जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि नितिन मनारिया नाम का व्यक्ति इस भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा था। मामला संज्ञान में आने पर श्री दरबार साहिब प्रशासन ने दस्तावेज के साथ न्यायालय में अपील की थी। इस पर विचार करते हुए न्यायालय ने गत पांच जुलाई को विपक्षियों के विरुद्ध निषेधाज्ञा जारी की।