महालक्ष्मी प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को त्यागी रोड स्थित होटल में तीज उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर, मुख्य नगर आयुक्त नमामी बंसल, विशिष्ट अतिथि नेहा जोशी, अमिता गर्ग, अनिल गोयल एवं सिद्धार्थ अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में रंजना, गीता, सुमिता, श्वेता, अर्चना सहित कई महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में महालक्ष्मी प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष रीना गोयल, वंदना अग्रवाल, सीमा राजवंशी एवं सुमन नागलिया, नीलिमा गर्ग, शैफाली गर्ग, संगीता अग्रवाल, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अमरकांत गर्ग, मुकेश गोयल आदि मौजूद रहे।