फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून: इंद्रेश कुमार ने समाज से की बहकावे में न आने की अपील 

Fri, 31 Jan 2020 10:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि सीएए (नागरिक संशोधन कानून) किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। कुछ लोग इसके लिए एक समाज के लोगों को बरगलाकर भय उत्पन्न कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम सभागार में मुस्लिम मंच की ओर से ‘सीएए जनजागरण अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुस्लिम भाइयों को इस कानून से घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हाजी शमीम हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड का मुस्लिम समाज सभ्य ओर अमन चैन के लिए कार्य करता रहेगा।

मंच के राष्ट्रीय संयोजक इस्माल अब्बास ने कहा कि मुस्लिम समाज सीएए को लेकर भ्रमित नहीं होने वाला है। पूरी तरह से इसका समर्थन करेगा। कुछ लोग समाज को बरगला रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान रजमान अली, बिलाल रहमान, शहीन प्रवेश, रुबी बैगम, इंतजार हुसैन, असरार कुरैशी, नदीम जैदी, अमीर कुरैशी, मुस्तकीम, मासुम अली, अनीस गौड, इकबाल, इरशाद, रईस आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरूरी हो गया है। कई लोग इसे एक धर्म के खिलाफ मानते हैं। लेकिन, किसी भी धर्म में यह नहीं लिखा कि उनके बच्चे भूखे, अशिक्षित, बेरोजगार और नरकीय जीवन जीने को मजबूर हों। इसका विरोध करने वाले लोग भविष्य की पीढ़ी के बारे में सोचें।

शुक्रवार को समाधान फाउंडेशन और हिंदू जागरण मंच की ओर से बद्रीपुर (जोगीवाला) स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में ‘जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बने’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम संयोजक और समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल इस पर भ्रम फैला रहे हैं, उन्हें लोग कभी माफ नहीं करेगा।

 

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर छिड़े घमासान पर कहा कि सीएए के विरोध और जेएनयू, एएमयू और जामिया के हिंसक प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान की खुफि या एजेंसी आईएसआई का हाथ है। कश्मीरी विस्थापित और समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल व महासचिव धर्मेंद्र धामा, उपाध्यक्ष विनय हिंदू ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को फाउंडेशन देशभर में पांच माह का अखिल भारतीय प्रवास कर रहा है। इसके तहत देश के करीब 100 शहरों में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, श्रीकांत, भाजपा उपाध्यक्ष यशमोद चौधरी, एक्स सर्विसमैन ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी, डॉ. गौरव सिरोही, उत्तम बंदुनी, वीरेंद्र सिंह भंडारी, सुधीर सिंह राणा, राजेश शांडिल्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें