फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में स्कीइंग चैंपियनशिप, आठ से 10 फरवरी तक होगा आयोजन, तैयारियां शुरू 

Fri, 31 Jan 2020 09:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आठ से 10 फरवरी तक होगा आयोजन, गढ़वाल मंडल विकास निगम को बनाया नोडल एजेंसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध औली में इस बार भी स्कीइंग का रोमांच होगा। आठ से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में देश भर से 10 टीमों में 250 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप (सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग) आयोजित की जाएगी। इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को नोडल एजेंसी नामित किया गया।

चैंपियनशिन पांच अलग-अलग वर्गों में कराई जाएगी। पुुरुष व महिला, जूनियर अंडर-21 और जूनियर अंडर-18 के लिए स्लैलम व जायंट स्लैलम प्रतियोगिता होगी। सब जूनियर अंडर-16 और अंडर-14 के लिए जायंट स्लैलम, पुरुष व महिला वर्ग में स्नो बोर्ड, जूनियर अंडर-21 व अंडर-18 में स्नो बोर्ड और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्कीइंग से जुड़े उद्यमियों को फायदा होगा। चैंपियनशिप में आने वाले खिलाड़ियों व अतिथियों के रहने व खाने की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से की जाएगी।

स्थानीय निवेशकों के लिए रोजगार के और अधिक साधन उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि 20 से 22 मार्च 2020 तक रामनगर में उत्तराखंड एडवेंचर समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निवेशकों को स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें