फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे नागरिक विमान, एरोड्रम लाइसेंस जारी

Tue, 13 Jun 2023 01:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

नैनीसैनी एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस देने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से अनुरोध किया था। अब एरोड्रम लाइसेंस जारी करने पर सीएम ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत जिले पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से अब नागरिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को एयरपोर्ट के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सुविधा मिलने पर एरोड्रम लाइसेंस जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे, खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


बता दें कि सीएम धामी ने नैनीसैनी एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस देने का अनुरोध किया था। लाइसेंस जारी होने के बाद अब एयरपोर्ट से नागरिक विमान के उड़ान भरने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। सरकार ने इस एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा वायुसेना को सौंप रखा है। अब वायु सेना के विमान के साथ इस एयरपोर्ट से नागरिकों की सुविधा के लिए व्यावसायिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें