फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी थाम रही सिमटते रिश्तों की ‘डोर’

विज्ञापन
रक्षा बंधन पर्व के लिए घंटाघर के समीप मुख्य डाकघर में अपनों को राखी भेजने के लिए लगी लाइन
विज्ञापन
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों से सजने लगे हैं। दुकानों पर सजीं क्रिस्टल, स्टोन, चंदन की राखियां पसंद की जा रही हैं। इस बार रक्षाबंधन 15 अगस्त को है। जिसमें एक सप्ताह ही बचा है। ऐसे में जिनके भाई दूर रहते हैं उन बहनों ने राखियां खरीदकर भेजनी शुरू कर दी हैं ताकि उनकी राखी भाई के पास सही समय पर पहुंच जाए।
विज्ञापन

डाकघरों में भाइयों को राखी भेजने के लिए बहनों की लाइनें देखी जा सकती है। जिनके भाई दूर रहते हैं और रक्षाबंधन पर बहन के पास आने की स्थिति में नहीं हैं, उनकी बहनें स्पीड पोस्ट से राखी भेज रही हैं। चीफ पोस्टमास्टर जीएस बिष्ट ने बताया कि मुख्य डाकघर में राखियां भेजने वालों की अधिक भीड़ होने के कारण तीन अतिरिक्त काउंटर लगाए हैं। यहां से रोजाना करीब 1800 से ज्यादा राखियां भेजी जा रही हैं।
म्यूजिकल राखियां हैं खास
नन्हे भतीजों के लिए पोकेमोन, डोरेमोन, छोटा भीम व अन्य कार्टून करेक्टर वाली म्यूजिकल राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। रंग-बिरंगी लाइटों वाली राखी की भी डिमांड है। इन राखियों का दाम 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक हैं। बहनें रुद्राक्ष, चंदन, मोती, नग युक्त राखी की खरीदारी कर रही हैं। सौ से दो सौ रुपये में मिलने वाली राखी रेशम के धागे में पिरोयी हुई है। राखी को नीले कार्ड में सजाया गया है। जिस पर भाइयों के लिए एक कोटेशन भी लिखा है। रंगीन कागजों पर गोल्ड अक्षरों में खिला हुआ बहन भाई के प्यार का संदेश देता कार्ड 50 से सौ रुपये में अधिक पसंद किया जा रहा है। भाई के साथ भाभी के लिए राखी की भी डिमांड है।
विज्ञापन

भाई बहन के लिए गिफ्ट पैक
बाजार में गिफ्ट फॉर ब्रदर और गिफ्ट फॉर सिस्टर टैग किए हुए गिफ्ट पैकेज नई वैरायटी में उपलब्ध हैं। कीमतें भी लोगों की जेब और बजट को देखते हुए रखी गई हैं। इस पैकेज में पर्स, चॉकलेट, ज्वेलरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें