फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू ने दिया रक्षा संस्थानों के विरोध में 12 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल को समर्थन

Wed, 07 Oct 2020 10:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रक्षा संस्थानों के कर्मचारियों की 12 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को सीटू ने भी समर्थन दिया है। सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने कहा कि रक्षा संस्थानों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में सीटू पूरी भागीदारी करेगी।

विज्ञापन


लेखराज ने कहा कि मोदी सरकार देश के आयुध निर्माणियों का निगमीकरण उनके निजीकरण की साजिश रच रही है। जिससे वह अपने चहेते पूंजीपतियों को इन फैक्ट्रियों को बेच सके। केंद्र सरकार का यह प्रयास जहां पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है।

वहीं इससे देश की सामरिक सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होगा। सीटू सरकार के इस कदम का शुरू से ही विरोध करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। जब तक केंद्र सरकार अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती है, सीटू इसका विरोध करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें