फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: सीबीएसई ने दिया आसान का विकल्प, छात्रों ने चुना मुश्किल

Thu, 12 Dec 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत , अमर उजाला, देहरादून

सार

  • इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में होंगे गणित के दो तरह के पेपर
  • सीबीएसई दून रीजन में स्टैंडर्ड मैथ्स वाले ज्यादा, बेसिक मैथ्स वाले कम
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार मुश्किल और आसान मैथ्स के पेपर का विकल्प दिया। इनमें से मुश्किल पेपर की राह चुनने वालों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है। बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। 

विज्ञापन


सीबीएसई दून रीजन के तहत पूरे उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, रामपुर, संभल, बदायूं, सहारनपुर, जेपी नगर, मुरादाबाद, बिजनौर जिले के स्कूलों के छात्र 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं। सीबीएसई ने 10वीं में इस बार मैथ्स के दो तरह के पेपर का विकल्प दिया था।

मैथ्स स्टैंडर्ड का पेपर उन छात्रों के लिए था जो कि 11वीं में मैथ्स पढ़ना चाहते हैं और मैथ्स बेसिक का प्रश्न पत्र उनके लिए था जो कि 11वीं में मैथ्स जारी रखना नहीं चाहते। सीबीएसई के इस विकल्प के तहत देहरादून रीजन से करीब 45 हजार छात्रों ने मुश्किल पेपर की राह चुनी जबकि करीब 34 हजार छात्रों ने आसान पेपर की राह चुनी है। 
विज्ञापन

 

1.40 लाख छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा 

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस बार दून रीजन से 10वीं और 12वीं के करीब 1.40 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं के करीब 80 हजार और 12वीं के करीब 60 हजार छात्र शामिल हैं। 

10वीं में इन विषयों में सबसे ज्यादा छात्र

विषय    छात्र संख्या
साइंस    79559
सोशल साइंस    79039
इंगलिश    78566

10वीं में इन विषयों में सबसे कम छात्र

विषय    छात्र संख्या
एलीमेंट्री ऑफ बिजनेस    01
मिजो    02
थाई    02 
 
विज्ञापन

12वीं में इन विषयों में सबसे ज्यादा छात्र

विषय    छात्र संख्या
इंगलिश कोर    59432
फिजिकल एजुकेशन    42906
केमिस्ट्री    34727 

12वीं में इन विषयों में सबसे कम छात्र 

विषय    छात्र संख्या
ग्राफिक्स    02
उर्दू इलेक्वि    04
कोस्ट अकाउंटिंग    04

सिलेबस एक, प्रश्न पत्र अलग

सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, बेसिक और स्टैंडर्ड गणित के सिलेबस और किताब में बदलाव नहीं किया गया है। सिलेबस एक जैसा रहेगा। बस प्रश्न पत्र में बदलाव रहेगा। बेसिक गणित के प्रश्न हल्के और स्टैंडर्ड गणित के प्रश्न कठिन और कंसेप्ट बेस्ड रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें